पुल निर्माण कार्य के दौरान रस्सी टूटी कामगार की मौत

Crime Solan
Dnewsnetwork

नेशनल हाईवे पर कंडाघाट में पुल निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में कामगार की मौत हो गई। सुरक्षा बेल्ट की रस्सी अचानक टूटने के कारण एक कामगार की गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी राज कुमार चंदेल ने बताया कि मृतक की पहचान नागेश कुमार निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पाया कि नागेश अपने अन्य साथियों के साथ निर्माणाधीन पुल की शटरिंग उतारने का काम कर रहा था। काम के दौरान उसने सुरक्षा के लिए सेफ्टी बेल्ट पहनी हुई थी। अचानक सुरक्षा बेल्ट की रस्सी टूट गई, जिससे नागेश का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर जा गिरा। उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के समय मौके पर मौजूद वेल्डर अशोक राम ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी सोलन राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने लापरवाही को लेकर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

News Archives