पुलिस भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले पर 5 गिरफ्तार

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

पुलिस भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सोलन पुलिस ने इस मामले में अर्की के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके बाद यह गिरफ्तारियां की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की गई है और इसमें किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार सोलन में हुई पुलिस भर्ती की प्रक्रिया की लिखित परीक्षा होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 2 अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत में परीक्षा में कोई धांधली होने की संभावना जताई जा रही थी और इस संबंध में पुलिस को एक शिकायत पत्र भी प्राप्त हुआ था जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करने के बाद इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि अर्की पुलिस में एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था जिसमें कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। शिकायत में बताया गया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें 2 अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर बातचीत कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने संभावना जताई कि उनके बीच हो रही बातचीत से साफ पता चल रहा है कि परीक्षा में कोई धांधली हो रही है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने संदेह जताया कि परीक्षा में कोई धांधली हो सकती है और 8 से 10 लाख रुपए की मांग भी की गई है। इस शिकायत पर पुलिस में अर्की में मामला दर्ज किया और इसकी जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने इस पूरे मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी अर्की के रहने वाले हैं। अभी तक की जांच में धांधली को लेकर कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बरती गई है। वीडियोग्राफी की गई है और प्रक्रिया के दौरान कंप्यूटराइज्ड तरीके से काम किया गया है। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार के मामलों में गुमराह न हो भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ सही तरीके से हुई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनसे पूछताछ की जा रही है।

News Archives

Latest News