पुलिस ने 13.704 किलो ग्राम चूरा पोस्ट के साथ ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

Baddi Himachal News Others
DNN बद्दी (अदित्या चड्ढा)
03 अक्तूबर। बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में नशे का कारोबार बड़ी तेजी से फैल रहा है हर रोज नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं ताजा ही एक मामला बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी के इंडस्ट्रियल एरिया का  है जहां पर जिला पुलिस  बद्दी  की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक नंबर hp12h2525   की तलाशी के दौरान 13.704 किलो ग्राम भुक्की चूरा पोस्ट  बरामद कि है, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गज्जन सिंह पुत्र हरी सिंह गांव ब्राह्मण माजरा तहसील आनंदपुर साहब उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है वही पुलिस आरोपी से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रक ड्राइवर यह भुक्की कहा से लेकर आया था,
इस मामले में जानकारी देते हुए एसआईयू इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिस  पर झाड़माजरी के इंडस्ट्रियल एरिया में खड़े एक ट्रक की जब तलाशी ली तो तलाशी के दौरान ट्रक से 13 किलो 704 ग्राम चुरा पोस्ट बरामद किया है जिस पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को बरोटीवाला थाना के सुपुर्द कर दिया गया है वह आगामी कार्रवाई की जा रही है

News Archives

Latest News