पुलिस ने छापे मार की अवैध शराब बरामद

Crime Solan

DNN सोलन
पुलिस ने 3 अलग अलग स्थानों में छापे मारकर अवैध शराब बरामद की है। सोलन सदर पुलिस व धर्मपुर पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
पुलिस के अनुसार सदर पुलिस ने गांव संजाडा के पास राम लाल के ओबरा की तलाशी लेने पर वहां से 30 बोतले शराब देसी बरामद की। वहीं एक अन्य मामले में खेम सिंह के शील स्थित मकान की तलाशी लेने पर वहां से 24 बोतलें शराब देशी बरामद की है।
इस प्रकार धर्मपुर पुलिस ने कुमारहट्टी में नाके के दौरान एक गाड़ी को चैक करने पर उसके अंदर से 5 पेटी देसी शराब बरामद की है।

इसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने इनसे नाम पता पूछने पर सुरेश कुमार निवासी सपरून व दूसरे ने अपना नाम मनन अहमद उर्फ सुरेश बताया। इस गाड़ी को लेकर करने पर पुलिस ने उसके अंदर से 5 पेटी शराब देसी शराब बरामद की। पुलिस ने सभी के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News