DNN कुल्लू
21 अप्रैल। जिला के उपमंडल मुख्यालय रामपुर के साथ लगते खनेरी में पुलिस ने एक युवक को 5.47 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम बीती देर शाम नेचर पार्क के पास खनेरी में गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक को 5.47 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक की पहचान संदीप ठाकुर निवासी गांव चंभू तहसील निरमंड जिला कुल्लू के तौर में हुई। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।















