Dnewsnetwork बददी
बददी (Baddi) पुलिस जिला की टीमें लगातार अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कस ही है। इसी कडी़ में पुलिस ने अवैध उत्खनन और परिवहन में प्रयुक्त दो वाहनों, जेसीबी व टिप्पर को खनिज मिट्टी सहित कब्जे में ले लिया गया है। एसपी विनोद धीमान (Vinod Dhiman) ने बताया कि बद्दी पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर सख्त कारवाही की जा रही है। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी दभोटा की टीम ने गांव भांगला, नजदीक लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम ने अवैध खनन करते हुए जसविन्द्र सिंह निवासी नालागढ़ व उसके एक अन्य साथी सोनू को मौके पर रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन में प्रयुक्त दो वाहनों, जेसीबी व टिप्पर को खनिज मिट्टी सहित कब्जे में ले लिया गया है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खनन अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है।
पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।















