पुलिस को मिली कामयाबी : 3 किलो 236 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Shimla

DNN चौपाल

26 नवंबर। उपमंडल चौपाल के पुलिस थाना नेरवा के अंतर्गत तकरीबन बीती रात 2:00 बजे के आसपास नेऊटी में नाका लगाया गया था। इस बीच चेकिंग के दौरान नेरवा से चौपाल की ओर जा रही एक ऑल्टो की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी में सवार दो युवक के पास नशे की बडी खेप बरामद की गई। बलिराम पुत्र रमेश रोहतक हरियाणा उम्र 23 वर्ष व शेर सिंह पुत्र विद्यानंद वीपीओ बडोली तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर की गाड़ी के अंदर पिछली सीट के अंदर एक बैग था, जिसमें से तकरीबन 3 किलो 236 ग्राम चरस थी। नेरवा पुलिस के जवानों ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरु कर दी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 20, 25, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। दोनों आरोपी को  चौपाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मामले की पुष्टि डीएसपी चौपाल राजकुमार ने की है।

News Archives

Latest News