पुलिस को देखकर भागा युवक चैकिंग में बड़ा खुलासा दो साथी हुए गिरफ्तार

Crime Others Solan

Dnewsnetwork

सोलन, 11 मार्च सोलन पुलिस ने हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने पुलिस थाना धर्मपुर के क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 19.68 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया है तथा घटना में प्रयाेग किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। शुरूआती जांच के दौरान पुलिस ने पाया गया कि उक्त आरोपियों के साथ एक तीसरा युवक भी मौजूद था, जो पुलिस को देखकर गाड़ी रुकते ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

News Archives

Latest News