पुलिस कल्याण सप्ताह के तहत नाहन में पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

25 अक्टूबर । हिमाचल प्रदेश में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में पुलिस कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का एक आयोजन नाहन पुलिस लाइन में भी किया गया, जिसमें पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मियो को सम्मानित किया गया।
मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमपति जामवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस कल्याण सप्ताह के तहत यह आयोजन किया गया है जिसमे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया था जिसमें उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बनने वाली पॉलिसी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई है। इसके इलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सुझाव भी लिए गए है क्यो सेवानिवृत्त होने के बाद वो इसी क्षेत्र में रहने वाले है।

News Archives

Latest News