पुरानी पेंशन बहाली को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए कर्मचारियों ने तेज किया आंदोलन

Hamirpur Himachal News Others

DNN हमीरपुर

19 सितंबर हमीरपुर में बाल स्कूल के सामने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए कर्मचारियों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है और अब कर्मचारियों के द्वारा हर घर में जाकर दस्तक दी जाएगी और सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में पोस्टर भी लगाए जाएंगे। न्यू पेंशन स्कीम संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो कर्मचारी वर्ग सरकार का चुनावों मंे बहिष्कार करेगा और पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी एकजुट होकर डेढ लाख कर्मचारी केवल मात्र ओपीएस के लिए वोट करेंगे। कर्मचारियों ने कहा है कि जो ओपीएस बहाल करेगा कर्मचारी उसी को वोट देंगे।

न्यू पेंशन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धारा 370 को हटा सकते है तो पुरानी पेंशन बहाली क्यों नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि छतीसगढ और राजस्थाान में भी पुरानी पेंशन बहाल हुई है लेकिन हिमाचल सरकार क्यों आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को मिशन रिपीट करने के लिए कर्मचारी पूरी तरह से तैयार है लेकिन मांगें मानने के बाद ही यह संभव हो सके

News Archives

Latest News