DNN नालागढ़ (श्वेता)
नालागढ़ की मझौली पंचायत के गांव बेरसन में पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते किसानों की कई बीघा फसल हुई बर्बाद हुई है । पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण किसानों की गेहूं की फसल खेतो मे बरसात का पानी भर जाने से बर्बाद हो गई है । आपको बता दें की किसानों के खेतों के आगे पानी निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाला बनाया गया था जो की जगह जगह से टूट चुका है ओर साथ ही नाले में कचरा भरा होने के चलते बरसात वह आसपास का गंदा पानी बरसात के दिनों में किसानों के खेतों में घुस जाता है जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है जिसके कारण किसानों की कई बीघा भूमि और फसल खराब हो रही है । जबकि स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी लिखित शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग नालागढ़ को दी । मगर आज दिन तक इस नाले की हालत ज्यों की त्यों बनी हुई है और पानी किसानों के खेतों में जा रहा है जिसके कारण किसानों की कई बीघा भूमि और फसल इस पानी से खराब हो रही है।
जब इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ से बात की तो उन्होंने बताया कि बेरसन गांव के लोगों की शिकायत प्राप्त हुई है जो कि सड़क किनारे नाले को लेकर है जिसके लिए विभाग द्वारा इसका एस्टीमेट बनाकर बीबीएनडीए को भेज दिया है जैसे ही पैसा सेक्शन होकर आता है उसके बाद कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।















