पीटीसी डरोह के उप निरीक्षक को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

25 जनवरी। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में कार्यरत उप निरीक्षक सतपाल को सराहनीय सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस 2021 के शुभ अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इस संबंध में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल फुलझेले ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह हम सभी के लिए अति हर्ष व गौरव की बात है कि   संस्थान के अधिकारी को प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से बाकि जवानों का भी मनोबल ऊंचा होगा तथा अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने की प्रेरणा मिलेगी। गौरतलब है कि उप निरीक्षक सतपाल पिछले 6 वर्षों से इस संस्थान में अपनी सेवाएं निष्पादित कर रहे हैं। इन्होंने विभाग में रहते हुए एल.एल.बी की पढ़ाई की है तथा विधि प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन दक्षिणी सूडान में भी सेवाएं दे चुके हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य महोदय ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश द्वारा भी बधाई संदेश भेजा गया है।

News Archives

Latest News