पार्टी को मजबूत करने के लिए करूंगा कार्य: सरदार सिंह

Politics Solan

DNN सोलन

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद सरदार सिंह ठाकुर का सोलन के लोक निर्माण विभाग में स्वागत हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक धनीराम शांडिल भी उपस्थित रहे । स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरदार सिंह ठाकुर ने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव कार्य करेंगे ।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी बूतों को और ज्यादा मजबूत मनाया जाएगा।

News Archives

Latest News