पानी की समस्या को लेकर स्थानीय निवासी अध्यक्ष से मिले

Himachal News Others Una
DNN ऊना
30 जून। मैहतपुर वार्ड नंबर 1 के निवासी पानी की समस्या को लेकर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिले और समस्या के निवारण की गुहार लगाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 60 घर हैं तथा यहां पानी की समस्या है। सतपाल सिंह सत्ती ने उनकी बात को ध्यान से सुना तथा विभाग को पानी की किल्लत को दूर करने के निर्देश दिए।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 15.88 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनसे लोगों के पानी की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5.50 करोड़ रुपए खर्च कर स्थानीय निवासियों को 7888 पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इनका फायदा मिल सके। इस अवसर पर बलराम चंदेल, राजेंद्र मेनन, अरविंद शर्मा, राकेश कौशल, भीष्म जोशी, सुनीता कालिया तथा हरबंस लाल उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News