DNN धर्मपुर
सोलन जिला के धर्मपुर में पुलिस ने ग्राम पंचायत बडोग के सचिव की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ नवनिर्मित पानी की खुरली तोड़ने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सचिव तुलसी राम ने कहा है कि यह और पंचायत प्रधान बिना पराशर गांव रामपुर में नवनिर्मित पाने की खुली देखने के लिए गए और पाया गया कि सरकारी पैसे से बनाई गई है खुरली तोड़ दी गई है। शिकायत में बताया गया कि इसे रूप राम नाम के व्यक्ति ने तोडा है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । सोलन जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा मामले में आगामी कार्रवाई हो रही है।















