DNN सोलन, 7 अक्तूबर
हिमाचल प्रदेश में हैरोइन सप्लाई करने के मामले में पुलिस तारीको एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान से सीमा से हैरोइन सप्लाई करने के आरोपी में अटारी बार्डर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसपी योगेश रोल्टा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा ज़िले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली हैरोइन तस्करी के मुख्य नेटवर्कस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिसमें एक नेटवर्क में भारत पाकिस्तान सीमा से हैरोइन की तस्करी करनेवालेआरोपियोंमेंसेएक आरोपी को अटारी वाघा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र दक्ष ठाकुर को 12 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह युवक हैरोइन सप्लाई करने का कार्य कर रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। बैकवर्ड लिंकेज इन्वेस्टीगेशन के दौरान आरोपी से इस खेप के सप्लायर बारे पूछताछ की गई जिसमें पता चला कि यह पिछले कुछ सालों से अटारी बॉर्डर के एक नशा तस्कर मंगल सिंह के संपर्क में है और उससे लगातार हैरोइन की तस्करी हिमाचल प्रदेश में ज़िला ऊना, ज़िला मंडी और सोलन में कर रहा था।
नशा तस्कर मंगल सिंह की गिरफ्तारी के लिए सोलन पुलिव की एक विशेष टीम को पंजाब के अमृतसर ज़िला में भारत पाकिस्तान की सीमा से 6 किमी दूर एक गांव में भेजा गया। जांच में खुलासा हुआ कि मंगल सिंह जिस गांव में रहता है वहां पर पाकि़स्तान से ड्रोन के माध्यम से आने वाली हैरोइन की तस्करी में कई सालों से संलिप्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और सोलन लगाकर उसे अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि इस आरोपी के नेटवर्क में हिमाचल के अन्य तस्कर भी शामिल है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस द्वारा पिछले 3 महीनों में अभी तक बाहरी राज्यों के 32 सप्लायरों जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 4 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 6 बड़े नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे सैकड़ों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।















