पांच घंटे बाद नाहन-कुमारहट्टी एनएच बहाल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

29 जुलाई । भारी भूस्खलन और भारी चट्टाने गिरने से बंद हुआ नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पांच घंटे बाद बहाल हो गया है। सुबह सात बजे सराहां उपमंडल में सादना घाट के पास बंद हो गया था। इस दौरान सड़क के दोनों तरफा वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई सरकारी और निजी बसें भी जाम में फंस गईं। लिहाजा, यात्रियों के साथ साथ वाहन चालकों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। भूस्खलन की जानकारी मिलते ही नेशनल हाईवे ने मौके पर मशीनरी भेजी। जहां दो ब्रेकर व चार जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे बहाल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्लाइडिंग जोन होने की वजह से एक जेसीबी की तैनाती पहले से ही घटनास्थल के समीप की गई थी, लेकिन चट्टानें इतनी विशाल थी कि अन्य मशीनरी मौके पर मंगवानी पड़ी। उधर, नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने एनएच की बहाली की पुष्टि की है। यहां मशीनरी को तैनात किया गया है।

News Archives

Latest News