पहले दिया शादी का झांसा, फिर किया शोषण, ऐंठें पैसे, अब हुई FIR

Crime Una

DNN ऊना 

22 सितम्बर। ऊना पुलिस ने एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शोषण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना ऊना के तहत एक युवती ने युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी युवती पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि एक युवक की मुलाकात उसके साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी युवक ने उसे शुरुआत में ही अपने विषय में सही जानकारी नहीं दी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने के बाद उसने इससे शादी का झांसा दिया और शारिरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने कार लेने के लिए युवती से करीब पौने 2 लाख रुपए भी लिए लेकिन बाद में वह युवक शादी से मुकर गया। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है व युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। युवती ने महिला थाना ऊना में युवक के खिलाफ दुराचार करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

News Archives

Latest News