पशु पालन विभाग ने जुलाई माह में पकड़े 38 बेसहारा पशु

Himachal News Others Una

DNN ऊना

22 जुलाईः पशु पालन विभाग ऊना ने जुलाई माह में अब तक कुल 38 बेसहारा गौवंश को पकड़ कर आश्रय प्रदान किया है। यह जानकारी देते हुए उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन ने बताया कि आज कुल 18 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया है। ग्राम पंचायत बसाल में 11 तथा खड्ड में 7 गौवंश को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी बेसहारा गौवंश को जिला की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया है।
उन्होंने बताया कि जून माह में हरोली उपमंडल के तहत बीत क्षेत्र से 91 बेसहारा गौवंश को पकड़ कर बाथड़ी सहित जिला ऊना की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया था, जबकि चिंतपूर्णी क्षेत्र में लगभग तीन माह पूर्व इसी प्रकार का अभियान छेड़ा गया था, जिसमें करीब 200 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया था और उन्हें कटौहड़ कलां गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में आश्रेय प्रदान किया गया है।
डॉ. सेन ने कहा कि विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पशु पालन विभाग सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।

News Archives

Latest News