DNN सोलन
4 अगस्त। उपमण्डल नालागढ़ स्थित सरकारी आवासों के प्रागंण में रेड क्रॉस सोसाइटी नालागढ़ द्वारा वन महोत्सव के तहत जामुन और बेहड़ा के लगभग 100 पौधे रोपित किए गए। वन महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने की।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन हमारी राष्ट्रीय संपत्ति है। हमें इसके संरक्षण और सवंर्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मानव जीवन का आधार पौधों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि, पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़-पौधों का अहम योगदान है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी असम्भव है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे वायुमंडल से जहरीली गैसों को अवशोषित कर व्यक्ति को जीवनदायनी आक्सीजन मुफ़्त में प्रदान करते हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ निशा आजाद, अधीक्षक पूनम गुप्ता, मान सिंह सहित उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।















