पर्यटन की दृष्टि की विकसित होगा धारकंडी क्षेत्र – केवल सिंह पठानिया

Kangra Politics

DNN धर्मशाला, 24 दिसंबर।

शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ नई सुविधाओं के विकास पर फोकस के साथ काम होगा। साथ ही ख़बरू महादेव को पर्यटन की दृष्टि से संवारा जाएगा। पठानिया ने कहा कि वे अपने पहले वेतन से केलंग मंदिर में स्टील की रेलिंग लगवाएंगे।
उन्होंने धार कंडी क्षेत्र में ऐतिहासिक तल माता मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत बाद ये बात कही।  पठानिया ने तल माता मंदिर और केलंग मंदिर घड़घू में अपनी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया व बेटी हर्षिता पठानियाके साथ माथा टेका ।
इसके उपरांत उन्होंने बासा, ख़रीडी, तल माता चरण पातका, दरिणी, रिड़कमार, बोह बाजार में अन्य जगहों पर स्थानीय जनता का आभार जताया। यहां पहुंचने पर लोगों ने केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वे सातों दिन 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध हैं। धारकंडी क्षेत्र में बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में नए दृष्टिकोण के साथ, नई गति से काम किया जाएगा। रोंन, झुनेना, चानो घाट बाया नोली भितलु, ख़बरू ,घड़घु एवं धार कंडी क्षेत्र में सड़क सुविधा को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,धार कंडी काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा,चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,जिला परिषद सदस्य रितिक शर्मा,नीना ठाकुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सपना देवी प्रधान,पप्पू राम उप प्रधान, सुरेश कुमार ,लंबरदार जर्म सिंह,जोधा राम पूर्व प्रधान,ओम राज उप प्रधान,केवल कुमार,प्रभात सिंह,बरयाम सिंह,नँद लाल उप प्रधान,निर्मल सिंह पूर्व प्रधान,सुमन देवी पंचायत समिति सदस्य,उप प्रधान रजिंदर शर्मा,देश राज,करनैल संमकडिया,कमल कटोच,सरिता सैनी,प्रधान अजय बबली ,प्रधान हेम राज,प्रधान तिलक राज,प्रधान मंजीत राणा,ऋषि शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News