पर्यटक नगरी शिमला में येलो लाईन पर सीसीटीवी से रखेगा नगर निगम निगरानी

Others Shimla

DNN शिमला 

14 अगस्त । राजधानी में येलो लाइन पार्किंग पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। येलो लाइन पार्किंग की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम शहर की सभी येलो लाइन पार्किंग में सीसीटीवी कैमरा लगाने जा रही है। पार्किंग में स्मार्टसिटी के तहत ये कैमरा लगाने जायेगे। येलो लाइन पार्किंग पर गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों को देखते हुए नगर निगम ने फैसला लिया है । निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में सड़क किनारे येलो लाइन पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए है । जहा 4500 के करीब वाहनों को खड़ा करने की सुविधा होगी। लोगो से वाहन खड़े करने के हर माह नगर निगम 600 वसूल करेगा।नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि येलो लाइन पार्किंग में गाड़ियां पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी । शहर में गाड़ियों के तोड़फोड़ या चोरी की घटनाएं नही होती है लेकिन निगम येलो लाइन में गाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाएगा । उन्होंने कहा कि शहर में लोग सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी कर देते है जिससे जाम की समस्या पैदा हो रही है लेकिन येलो लाइन लगने से एक तरफ ही गाड़ियां खड़ी होगी और लोगो के चालान भी नही होंगे । येलो लाइन पार्किंग से शहर के वार्डो में पार्किंग की समस्या से लोगो निजात मिलेगी ।

 

News Archives

Latest News