DNN शिमला
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं । वहीं अब गर्मी से बचने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। शनिवार को पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के तकरीबन सभी होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं। पर्यटन शिमला के सुहावने मौसम का लुफ्त उठा रहे है। दिल्ली पंजाब सहित मैदानी इलाकों में तापमान 42 डिग्री तक पहुच गया है और लू चल रही है ओर दिन में घरो से बाहर जहा निकलना मुश्किल हो गया है । वही पहाड़ो की रानी शिमला में दोहपर को भी पर्यटक रिज मैदान माल रोड पर घूमते नजर आ रहे है। शिमला में तापमान 22 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। शिमला पहुंच रहे पर्यटक सुबह से लेकर शाम तक रिज मैदान और माल रोड पर घूमकर यहां के सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं ।
होटल रेस्तरॉ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि वीकेंड पर शिमला के सभी होटल फूल चल रहे हैं । काफी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंचे है । उन्होंने कहा कि कोविड की वजह से दो सालों से कारोबार ठप्प पड़ा है और अब कारोबार के पटरी पर लौटने की उम्मीद है।















