DNN शिमला
दिसंबर महीने में हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए हर वर्ष पर्यटक पहुंचते हैं । इन पर्यटकों को शिमला तक सुविधा देने के लिए रेलवे विभाग ने भी कमर कस ली है और रेलवे विभाग क्रिसमस व नए साल के मौके पर अतिरिक्त स्पेशल गाड़ियां (Special trains on the occasion of Christmas and New Year) चलाने जा रहा है । ताकि अधिक से अधिक पर्यटक रेलवे के माध्यम से हिमाचल प्रदेश पहुंच सके वर्तमान में कालका शिमला रेल सेक्शन पर 6 रेलगाड़ियां चल रही है और क्रिसमस व नववर्ष के दौरान इनकी पूरी बुकिंग हो चुकी है।
क्रिसमस से पहले शुरू होने वाली हॉलीडे स्पेशल का संचालन 15 जनवरी तक किया जाएगा। 7 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, चेयर कार के तीन और चेयर कार लगेज वैन का एक डिब्बा होगा। रेलवे प्रबंधन गाड़ी की टाइमिंग निर्धारित करने में जुट गया है।















