परिवहन मंत्री सुंदर सिंह ठाकुर ने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरका लोकार्पण किया

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

7 जुलाई। मुख्य संसदीय सचिव बहुउद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा,वन, पर्यटन एवम परिवहन परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने गुरूवार को  ग्राम पंचायत रतोचा के रतोचा में 34 लाख रूपये की लागत से निर्मित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का लोकार्पण कियायहां उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है।उन्होंने कहा की शिक्षा का उद्देश्य पढाई, खेल कूद सहित समस्त सुविधाओं को सृजित कर बच्चों के समग्र विकास की व्यवस्था करना हैउन्होंने कहा की शत रतोचा बल्गनी के लिए  5 करोड़  83 लाख से पानी की स्कीम  नाबार्ड के तहत जल्द पूरी की जायेगी उन्होंने कहा की जलुग्रां से रतोचा के लिए 6 किलोमीटर तक की सडक को टारिंग करने के लिए 82 लाख रुपये से टेंडर हो गए हैं, उन्होंने धारा गाँव में नेचर पार्क बनाने पर भी कार्य करने के निर्देश दिए।इस अवसर उन्होंने इसके लिए भूमि दान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया और कहा की यह एक महान पुण्य का कार्य है।इस अवसर पर स्थानीय पंचायत की प्रधान हुमा देवी ने उनका आभार व अभिनंदन कियाइस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा नागराज पवार, डीएफ़ओ पार्वती डिविजन प्रवीण कुमार तथा अन्य अधिकारी, कांग्रेस के बरिष्ठ नेता व पदाधिकारी, महिला मंडल,युवक मण्डल  व अन्य उपस्थित थे।

News Archives

Latest News