परवाणू में 50 यूनिट रक्त एकत्र

Himachal News

डीएनएन परवाणू
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर प्रदान किया गया रक्त बहुमूल्य इन्सानी जीवन को बचा सकता है। विवेक चंदेल आज परवाणू में आनंद ग्रुप द्वारा आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। विवेक चंदेल ने स्वयं शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रक्तदान के संबंध में हमारे समाज में अभी भी अनेक भ्रांतियां व्याप्त हैं। इन भ्रांतियों को दूर किया जाना आवश्यक है। विवेक चंदेल ने कहा कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से शरीर का कोई का नुकसान नहीं होता। आधुनिक तकनीक के माध्यम से अस्पतालों में रक्त को सुरक्षित रखा जाता है। उन्हांेने कहा कि रक्तदान से पूर्व व्यक्ति के कुछ आवश्यक परीक्षण भी किए जाते हैं ताकि दिए गए रक्त की गुणवत्ता स्थापित हो सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि रक्तदान अवश्य करें और अन्य को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। इस एकदिवसीय शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुक्ता रस्तोगी, पैरा मेडिकल कर्मी तथा आनंद समूह के पदाधिकारी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News