DNN परवाणू
सोलन जिला के परवाणू में कैंटर यूनियन के पास विवाद हुआ। जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस में दोनों पक्षों में मामले दर्ज करवाए है। वहीं आरोप है कि कैंटर यूनियन में मौजूद लोगों पर गोलियां दागी गई। जिसके खोल मौके पर पड़े है। पुलिस ने फौरेसिंक की टीम को मौके पर बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में प्रदीप कुमार ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है कि यह अपने दोस्तों के साथ अपने ससुर के कार्यालय जा रहा था। शीतला माता मंदिर के पास जैसे ही यह सीढिय़ों पर चढऩे लगा तो उसी दौरान प्रमोद शर्मा, कालू, रूबल, पिंकू ने इन पर हमला कर दिया। पिंकू ने कट्टा भी निकाला और रोड निकाल कर इन पर हमला किया। घटना में इनकों चोटें आई है। दूसरी ओर पुलिस में प्रमोद शर्मा के वाहन चालक सुखविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सुबह यह सेक्टर 3 परवाणू सहकारी सभा के कार्यालय के आंगन में धूप सेक रहा था। इस वक्त दीपू अपने साथियों के साथ यहां पर आया और इसके ऊपर तलवार से हमला किया और जाते समय 2-3 फायर भी किए। जिनमें यह बाल बाल बच गए। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। परवाणू में स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है।
वहीं दूसरी ओर इस मामले में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने कहा कि उनका इस विवाद से कोई लेना देना नहीं है। यह इनका आपसी झगड़ा है।