DNN सोलन
परवाणू पुलिस ने दूसरे दिन भी नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अर्की के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार परवाणू के सेक्टर 1 में किराए के मकान में रहने वाले युवकों के कमरे में दबिश दी। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दोनों युवकों के कब्जे से 24 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अर्की के विजय कुमार और कपिल कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी परमाणु योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अगवाई में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसमें नशा तस्करों को पकड़ने में भी पुलिस को सफलता मिल रही है।















