DNN परवाणू (सोलन)
13 जनवरी। नगर परिषद चुनावों के बाद भी परवाणू में सियासी माहौल गर्म है। इसी बीच परवाणू में कांग्रेस ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए नाम घोषित कर दिए है। बड़ी बात तो यह है कि नामों की घोषणा के साथ ही जोड़तोड़ के खेल में भी अब विराम लग गया है। परवाणू में हुई कांग्रेस पार्टी की इस बैठक के बाद राजनीति गरमा गई है और अन्य राजनैतिक दलों में खलबली बची हुई है। आगामी दिनों में पंचायत चुनावों को लेकर भी कांग्रेस ने रणनीति तैयार की गई है। कांग्रेस पार्टी ने बैठक के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नाम चयनित किए है। इनका चयन आपसी सहमति से हुआ है।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों बुधवार को परवाणू में स्थित हरिपुर बाबा के स्थान पर माथा टेकने के बाद एक बैठक की। बैठक में परवाणू नगर परिषद के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चर्चा की गई और चर्चा के बाद अध्यक्ष पद पर दूसरी बाद ठाकुर दास शर्मा सत्तासीन होंगे, जबकि उपाध्यक्ष पद की कमान सोनिया शर्मा को दी जाएगी। हालांकि अभी अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव होने की संभावना भी जताई जा रही है।
गौरतलब हो कि बीते रविवार को नगर परिषद परवाणू के नौ वार्डों के लिए चुनाव हुए थे और देर रात मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित हो गए थे। इसमें कांग्रेस को बढ़त मिली है। नगर परिषद परवाणू के विभिन्न 06 वार्डो में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी , जिनमें से 02 आजाद कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं। इसके अलावा भाजपा के 03 पार्षदों ने नगर परिषद परवाणू से जीत दर्ज की है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिन नामों पर भी मुहर लगाई है वह सर्वमान्य है। दी गई जिम्मेवारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और परवाणू की जनता के लिए वह हर एक कार्य करने का प्रयास करेंगे। इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप ने खा कि कांग्रेस की बैठक आपसी सहमति से ठाकुर दास शर्मा को अध्यक्ष व सोनिया शर्मा को उपाध्यक्ष के नाम पर सहमति जताई है।















