परवाणू के शोरूम से करीब 2 लाख की चोरी FIR

Crime Kasauli Solan

DNN सोलन

परमाणु में करीब 2 लाख रुपए की चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना ओल्ड कालका-शिमला एनएच रोड पर बाज़ार के बीचों बीच स्थित एक 3 मंजिला शोरूम में घटी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस के अनुसार परमाणु में एक व्यक्ति रतन मित्तल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका यहां पर कारोबार है और हर रोज की तरह उसके कर्मचारी द्वारा उसका व्यवसायिक परिसर खोला गया इस दौरान जब कर्मचारी धरातल मंजिल पर पहुंचा तो उसने पाया कि वहां पर ऑफिस टेबल के ड्रार टूटे हुए हैं जिसके बाद उसने तुरंत घटना की जानकारी परिसर के मालिक रतन मित्तल को दी इसके बाद मालिक व उनके बेटे ने मौके पर आ कर पाया कि उनके यहां पर चोरी हुई है परिसर में मौजूद सीसीटीवी कैमरे को जब चेक किया गया तो वह भी तोड़े गए थे साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर को भी नुकसान पहुंचाया गया था। चोरों ने घटना की जानकारी न मिले इसलिए डीवीआर भी पानी की टंकी में डूबा दिया। रतन मित्तल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि चोरो ने सीढ़ियों की तरफ से दीवार में सेंधमारी करके वारदात को अंजाम दिया। वहीं थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News