डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष)
ग्राम पंचायत पमबड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यतिथि उपाध्यक्ष भाजपा जिला सोलन व पूर्व प्रधान सरयांज रमेश ठाकुर ने किया। मुख्यातिथि ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों में सर्वप्रथम अनुशासन व खेल के प्रति सकारात्मक भावना होनी चाहिए व खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। इस अवसर पर वर्तमान प्रधान लेखराम बंसल के अलावा अन्य गणमान्य व्यकित भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही है।















