पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर हुई ये चर्चा

Kullu Politics
DNN आनी (चमन)
आनी भाजपा मंडल की मासिक बैठक सराय भवन निरमंड में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एवं एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने की  इस बैठक मे  आनी विधान सभा के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से मौजूद रहे । बैठक में प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
            बैठक मे कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिन मे प्रमुख मुद्दा  आगामी 28 नवंबर को मंडी संसदीय क्षेत्र के पड्डल मैदान में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का लेकर चर्चा तथा विचार विमर्श किया गया । इसके अलावा आनी विस क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और विस्तारक योजना पर  भी चर्चा की गई । अमर ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भी तैयार रहे ।

News Archives

Latest News