DNN सोलन
सोलन में एक पति ने अपनी पत्नि पर कुलहाड़ी से वार किया। गनीमत यह रही कि कुलहाड़ी का उल्टा हिस्सा महिला की पीठ पर लगा। घायल अवस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोलन पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने शुरूआती जांच में महिला कृष्णा देवी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह सोलन आने के लिए अपने घर से निकल रही थी। तभी पति ने इसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा। इसके पति ने इसकी पीठ पर कुल्हाड़ी से वार किया जोकि इसकी पीठ पर लगी। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले को सदर थाना पुलिस ने दर्ज करके महिला थाना में भेज दिया है।
