पटियाला पुलिस की टीम पहुंची कंडाघाट जाने क्या है पूरा मामला

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

घर से फरार हुए नाबालिग लड़का व लड़की को पंजाब की पटियाला पुलिस अपने साथ ले गई है। दरअसल दोनों पिछले कुछ दिनों से कंडाघाट में रह रहे थे। इसी बीच जिस स्थान पर यह रह रहे थे। वहां के चौकीदार को दोनों पर शक हुआ और उसने इस संबंध में सूचना कंडाघाट पुलिस को दी। जिसके बाद कंडाघाट पुलिस ने मामले की जांच की तो खुलासा हुआ कि दोनों नाबालिक है और इनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों के शादी के लिए राजी न होने पर वे दोनों घर से भाग कर यहां पहुंच गए।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों नाबालिक लड़का व लड़की के पास पैसे हिमाचल आने के बाद खत्म हो गए व लड़का पैसे कमाने के लिए कंडाघाट में एक व्यक्ति के घर के आस पास उगी घास को काटने का कार्य भी करने लग गया ताकि दो पैसे कमाकर वह दोनों का पेट भर सके। दोनों नाबालिक लड़का व लड़की पिछले तीन दिनों से कंडाघाट क्षेत्र में ही रह रहे थे। बीती रात्रि वह कंडाघाट की नई धर्मशाला में ठहरने के लिए आए तो नई धर्मशाला के चौकीदार को कुछ शक हुआ जिसके बाद उक्त चौकीदार ने इस कि सूचना कंडाघाट पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद एएसआई केशव शर्मा अपनी टीम के साथ कंडाघाट की नई धर्मशाला में पहुंचे और दोनों नाबालिक लड़का व लड़की से पूछताछ की।

इसमें दोनों नाबालिक लड़का व लड़की ने पुलिस को बताया कि उनका घर पटियाला में है व दोनों घरों से भाग कर आए है। इस दौरान पुलिस ने लड़के व लड़की के घर पर फोन पर संपर्क कर कर उनसे बातचीत की दो लड़का और लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी कि इस इन दोनों के गुमशुदा होने की शिकायत पटियाला पुलिस में दर्ज करवाई गई है जिसके बाद कंडाघाट पुलिस ने पटियाला पुलिस से संपर्क साधा और पुलिस की एक टीम सोलन पहुंची व दोनों नाबालिक लड़का लड़की को अपने साथ वापस ले गई। इस मामले कि पुष्टि डीएसपी हैड क्वाटर सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि दोनों नाबालिक लड़का व लड़की को पटियाला पुलिस को सौप दिया गया है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *