पटरी से उतरा रेल का डब्बा बड़ोग रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ हादसा

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला के बड़ोग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह शिमला की ओर जा रही ट्रेन का एक डिब्बा डी रेल हो गया। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन रेलवे स्टेशनों के लिए पानी लेकर जाती है और इसमें पानी की टंकी के लिए लगा हुआ डिब्बा पटरी से उतर गया। इसमें कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं मौके पर पहुंचे रेलवे विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह रेल डिपार्टमेंटल रेल है और इसके इंजन व लास्ट डब्बे में ही कर्मचारी होते हैं जो डब्बा डिरेल हुआ है उसमें पानी की टंकी थी ऐसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Latest News