पंजाब के बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए सोलन के लोगो ने बढ़ाए हाथ

Others Solan
DNN सोलन 
मुश्किल समय में एक दूसरे के काम आना सबसे बड़ा कर्म है और परेशान लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। इस बात को सार्थक सोलन जिला के गुरुद्वारा साहिब सपरून व सर्व सांझी गुरमत प्रचार कमेटी के सदस्यों ने किया है। सोलन के लोगों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। विशेष बात इसमें यह रही की जो राहत सामग्री भेजी  गई वो सारी  सोलन के लोगो द्वारा एकत्रित की गई हैं। गौरतलब है की सपरून गुरुद्वारा साहिब ने सोशल मीडिया में बाढ़ पीड़ित लोगो की मदद के लिए सहयोग की अपील की थी। जिसको लेकर सोलन की जनता ने गुरुद्वारा साहिब सपरून में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामान देना शुरू किया जिसमे राशन, कपडे, जूते,कम्बल आदि शामिल थे। 
सपरून गुरुद्वारा साहिब से यह सारी राहत सामग्री इकठ्ठा करके बाबा लखबीर सिंह के पास फगवाड़ा भेजी गई। जहां से फिरोजपुर में बाढ़ वाले इलाके में सामग्री को वितरित किया गया।

News Archives

Latest News