पंचायत समिति व ज़िला परिषद की मतगणना के दिन इन वस्तुओं का सेवन रहेगा निषेध

Himachal News Lahaul and Spiti Others

DNN केलांग 

28 सितम्बर। लाहौल स्पीति ज़िले की 32 पंचायतों व ज़िला परिषद के चुनावों  लिए पहले चरण का चुनाव 29 सितम्बर, दूसरे चरण का चुनाव 1 अक्तूबर  को सम्पन्न होंगे। पंचायतों के लिए   प्रधान, उप-प्रधान व् पंचायत सदस्यों के पदों की मतगणना व चुनाव परिणाम, चुनाव के दिन ही शाम को घोषित किये जायेंगे तथा पंचायत समिति व ज़िला परिषद के चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व् उपायुक्त लाहौल-स्पीती  नीरज कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायत समिति व ज़िला परिषद की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलोंग के परीक्षा हाल में की जाएगी।  अतः पंचायत चुनावों को सुचारू व् निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से  राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार,पंचायत समिति व ज़िला परिषद की मतगणना के दिन, कोई भी नशीला पदार्थ, शराब इत्यादि ग्राम पंचायत केलोंग के क्षेत्र मेंकिसी भी सार्वजानिक या निजी स्थान पर प्रयोग करना, परोसना अथवा विक्री करना सर्वथा निषेध रहेगा।

Latest News