6 फरवरी। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत जसाणा में प्रातः 11 बजे नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करने के उपरांत जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकार प्रवक्ता ने बताया कि वीरेन्द्र कंवर इसके पश्चात दोपहर एक बजे बद्दी के लिए रवाना होंगे।















