न्यायिक कर्मचारी संघ ने की नारेबाजी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी के आव्हान पर हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ सोलन द्वारा प्रधान कमल राठौर  की अध्यक्षता में आंदोलन के दूसरे चरण का आगाज किया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों द्वारा सुबह 9:45 से पहले गेट मीटिंग वर्क टू रूल तथा नारेबाजी द्वारा अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया । इस आंदोलन में जिला सोलन के जिला मुख्यालय व सबडिवीजन नालागढ़, कसौली, अर्की तथा कंडाघाट के सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। न्यायिक कर्मचारी संघ सोलन के प्रधान कमल सिंह राठौर ने कहा कि जब लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों को नया वेतनमान और अन्य कई प्रकार की मांगों को सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है । उन्होंने सरकार तथा उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है कि न्यायिक कर्मचारियों की इस एकमात्र मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि न्यायिक कर्मचारी अपने इस आंदोलन को जल्द से जल्द बंद कर दें और और अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर सकें। यदि सरकार फिर भी जिला न्यायालयों के कर्मचारियों की मांग पर विचार नहीं करती है तो तो कर्मचारियों का यह आंदोलन और भी तेजी पकड़ेगा और इससे जो भी परेशानी जनता को होगी उसके लिए केवल और केवल सरकार ही जिम्मेदार होगी।

News Archives

Latest News