DNN सोलन
28 अप्रैल। डॉ॰ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ),नौणी में चल रहे अंतर महाविद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन बहुत से खेलों के फ़ाइनल मैच का आयोजन किया गया। वही एथ्लेटिक्स में भी ट्रैक और फील्ड एवेंट्स में छात्रों ने प्रतिस्पर्धा की।
परिणाम
लड़कियों के वॉलीबॉल मैच के फ़ाइनल में औद्यानिकी महाविद्यालय ने नेरी को 25-14, 20-25 और 25-18 के स्कोर से हराया। वहीं लड़कों के वर्ग में वॉलीबॉल फ़ाइनल औद्यानिकी महाविद्यालय नौणी ने जीता। उन्होनें नेरी की टीम को 25-10, 19-25, 25-17, 25-22 के स्कोर से चार सेट में जीता। वहीं ट्रैक एवेंट्स में लड़कों की 10,000 मिटर की दौड़ में नेरी का रूबिन सिंह प्रथम रहा। औदयानिकी महाविद्यालय का सचिन ठाकुर दूसरे और वानिकी कॉलेज का अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 5,000 मीटर में औदयानिकी महाविद्यालय के रोहित पहले, थुनाग के विक्रम सिंह दूसरे और नेरी के निखिल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 5,000 मीटर दौड़ में वानिकी महाविद्यालय की कामिनी प्रथम रही। औदयानिकी महाविद्यालय की संध्या दूसरे और थुनाग की दिव्या ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर में औदयानिकी कॉलेज के रोहित प्रथम, थुनाग का विक्रम सिंह दूसरे और नेरी का रॉबिन सिंह तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों की रेस में वानिकी कॉलेज की कामिनी पहले, थुनाग की महिमा लोहिया दूसरे और वानिकी महाविद्यालय की महक चंदेल तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर में वानिकी कॉलेज के मोनु पटयाल पहले, औदयानिकी कॉलेज के आयुष कौशल दूसरे और थुनाग का सौरव ठाकुर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों में वानिकी कॉलेज की याचना ठाकुर प्रथम स्थान पर रही। थुनाग की नैना जसवाल और औदयानिकी महाविद्यालय की भारती क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों के डिस्कस थ्रो में वानिकी कॉलेज के प्रतीक चौहान प्रथम स्थान पर रहे। नेरी के अनीश और एबी जोसफ ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में वानिकी महाविद्यालय के मृदुल और सुभाष पहले और दूसरे स्थान पर रहे। नेरी का आविष्कार रत्न तीसरे स्थान पर रहा। गर्ल्स में औदयानिकी महाविद्यालय की भारती ने पहला स्थान हासिल किया। नेरी की शमा दूसरे और तीसरे स्थान पर थुनाग की महिमा और साक्षी रही। त्रिपल जंप में वानिकी कॉलेज के ऋतिक और सुभाष पहले और दूसरे स्थान पर रहे और औदयानिकी कॉलेज के राजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जवेलीन में वानिकी कॉलेज के प्रशांत और प्रतीक पहले और दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर नेरी का ललित और थुनाग के राहुल रहे। लड़कियों में वानिकी महाविद्यालय की आरुषि और भारती ने पहला और दूसरा पुरस्कार हासिल किया जबकि नेरी की प्रतिभा तीसरे स्थान पर रही। शॉट पुट में वानिकी महाविद्यालय का प्रतीक चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। नेरी के अमन नेगी और आरव ने दूसरा और तीसरा स्थान अपने नाम किया। लड़कियों में नेरी की तन्वी कंवर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि वानिकी कॉलेज की निधि और थुनाग की अक्षिता सुसरे और तीसरे स्थान पर रही।















