नौणी विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Himachal News Others Solan

DNN नौणी (सोलन)

27 जनवरी। डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा॰ परविंदर कौशल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया गया। सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्‍यक्ष और एनसीसी ऑफिसर ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया और यह सुनिश्चित किया गया की सभी ने मास्क पहना हो। इस अवसर पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने छात्रों और संकाय को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि दी। डॉ कौशल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।

News Archives

Latest News