नौणी विवि में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

Others Solan

DNN नौणी

डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में प्राकृतिक खेती पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर मे सोलन जिला के 25 किसानों, जिसमें युवा किसान एवं महिलाएं भी शामिल थी, को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। डॉ सुभाष वर्मा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक रहे। प्रशिक्षण के समापन सत्र में नौणी विवि के कुलपति डा॰ परविंदर कौशल मुख्य अतिथि रहे। अपने सम्बोधन में डॉ कौशल ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग ने फसल की उत्पादकता और उपज की गुणवत्ता को प्रभावित किया है। इसलिए प्राकृतिक खेती को अपनाने और इस विषय में जागरूकता फैलाने के लिए योगदान देने के लिए सभी को संवेदनशील बनाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।

डॉ कौशल ने किसानों से अपने अपने खेतों में प्राकृतिक खेती, चाहे छोटे स्तर पर ही, पर शुरू करने का आग्रह किया। उन्होनें कहा की प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पाद अच्छी गुणवत्ता वाले होते है जिसका बाज़ार में अच्छा मूल्य किसानों को मिलेगा। लागत कम होने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होनें परीक्षण के दौरान सीखे गए ज्ञान को अन्य किसानों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने की सलाह दी। उन्होनें प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

News Archives

Latest News