नौणी विवि में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

Education Solan

DNN सोलन

डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में गुरुवार शाम को नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खासतौर पर बीएससी, एमएससी और एमबीए के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के जरिए, छात्रों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ कुलवंत राय द्वारा छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षिक नियम और अधिनियम पर प्रस्तुति से हुई। डॉ अंजु धीमान ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम और उसके निवारण के बारे में बताया। एंटि रैगिंग से जुड़े विभिन्न नियम व कानून के बारे में विस्तृत जानकारी डॉ केके रैना ने प्रस्तुत की और छात्रों से किसी भी प्रकार की रैगिंग से दूर रहने का आवाहन किया।

वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ पीके महाजन और औदयानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ राकेश गुप्ता ने अपने अपने कॉलेज के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर लाइब्रेरियन डॉ एके नाथ ने लाइब्ररी की सुविधाएं और उससे जुड़े स्टाफ का परिचय करवाया। डॉ महाजन ने छात्र कल्याण संघठन के कार्यों और सदस्यों से सबको अवगत करवाया। दोनों महाविद्यालयों के सभी विभागाध्यक्ष ने अपने अपने विभाग में कार्यरत संकाय का परिचय दिया। इस अवसर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने अपने सम्बोधन में नए छात्रों का स्वागत किया। उन्होनें सभी शिक्षकों को नमन करते हुए छात्रों से जीवन में अनुशासन का महत्व और लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी लगन और मेहनत करने का आग्रह किया। उन्होनें सभी छात्रों को आश्वासन दिलाया कि विश्वविद्यालय छात्रों को दी जानी वाली सुविधाओं को  बेहतर करने का भरपूर प्रयास करेगा ताकि वैश्विक विद्यालयों और संस्थानों से प्रतिस्पर्धा की जा सके।

इस अवसर पर औदयानिकी और वानिकी महाविद्यालयों के नए छात्रों का फ्रेशेर्स कार्यक्रम का फ़ाइनल और छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी पेश की गई। कुलपति द्वारा मिस्टर और मिस फ्रेशर और मिस्टर और मिस पर्स्नालिटी के पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, वैज्ञानिक और स्टाफ के अलावा सभी छात्र मौजूद रहे।

News Archives

Latest News