नौणी विवि की पर्सनल स्टाफ एसोसिएशन ने चुनी नई कार्यकारिणी

Himachal News Others Solan

DNN नौणी

27 सितंबर  डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पर्सनल स्टाफ एसोसिएशन की आम सभा में सर्वसम्मति से दो वर्ष की अवधि के लिए संघ की नई कार्यकारिणी समिति के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया।

राम स्वरूप को अध्यक्ष और  राकेश हांडा को उपाध्यक्ष चुना गया जबकि  विनय कुमार भारती और  रतन ग्रेवाल को क्रमश: महासचिव और संयुक्त सचिव चुना गया।  सरिता देवी और  राम दास को क्रमशः आयोजन सचिव और वित्त सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई। रजनी शर्मा संघ की संरक्षक होंगी। सभी पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल से मुलाकात की और उन्हें एसोसिएशन की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

एसोसिएशन के सभी सदस्यों और विवि के कर्मचारियों ने एसोसिएशन की नई कार्यकारी समिति को बधाई दी। विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों के विवि सीनेट में प्रतिनिधि और एसोसिएशन के सदस्य  संजय शर्मा ने नई कार्यकारी समिति को बधाई दी।

News Archives

Latest News