नौणी में मनाया गया योग दिवस

Himachal News Others Solan

DNN नौणी(सोलन)

21 जून। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालयनौणी में बुधवार को 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। हार्टफुलनेस संस्थानहैदराबाद से ब्रिगेडियर कुलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में प्रशिक्षकों की एक टीम ने योग दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के छात्रोंकर्मचारियों और शिक्षकों को योगाभ्यास किया

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर प्रोफेसर चंदेल ने कहा कि योग, मन और शरीर को स्वस्थ रखने का प्राचीन भारतीय ज्ञान है और हर व्यक्ति और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भले ही विकास और प्रगति ने हमें हर संभव सुविधा दी है लेकिन यह अपने साथ जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियां भी लेकर आया है जो उच्चतम स्तर पर कार्य करने की हमारी क्षमता को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग को अपनी दैनिक गतिविधियों में शामिल करने का आग्रह किया।

ब्रिगेडियर कुलजीत सिंह ने कहा कि योग और ध्यान प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है और जीवन का एक तरीका हैजिसे जीवन के हर पहलू में शामिल किया जा सकता है। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और उनकी सही तकनीकों से अवगत करवाया गया। सभी आसनों के लाभों के बारे में प्रतिभागियों को बताया गया। योग सत्र के बाद एक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

इससे पहले डॉ. मीनू गुप्ता ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और योग दिवस के इतिहास के बारे में बताया। डॉ. प्रतिमा वैद्य ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हार्टफुलनेस संस्थान से नीरा रघुवंशीकरुणा मोहन और भावनासभी वैधानिक अधिकारीवैज्ञानिक और कर्मचारी सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। विश्वविद्यालय के नेरी व थुनाग में औदयानिकी एवं वानिकी महविद्यालय में भी योग दिवस मनाया गया।

News Archives

Latest News