नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं, आप की दिनचर्या बदलाव होगा

Religious Sirmaur

🌹      भारतीय पंचांग4 मार्च 2019     🌹

युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– उत्तरायण
ऋतु–शिशिर ऋतु
सौरमास-फाल्गुन
प्रविष्ठा-20गते
चान्द्रमास-फाल्गुन
पक्ष — कृष्णपक्ष .
* वार-् सोमवार
तिथि -त्रयोदशी16:30
नक्षत्र-श्रवण12:10तक
योग–परिगयोग13:32 तक
करण-बबनामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:48
सूर्यास्त —18:19पर
सूर्य राशि -कुंभ
चंद्र राशि – मकरराशि
3मार्च 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12:11से 12:52
राहुकाल-7:30से9:00तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेषः दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजन की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। आज शिवजी के मंदिर में घी दान करें। कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभः जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहे। आज शिव-पार्वती को हलवे का भोग लगाएं और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें।

मिथुनः सामाज के कुछ लोग आपके द्वारा किये कार्यों से नाखुश होंगे। हालांकि, इन्हीं कार्यों से परिजन में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।शिव जी के मंदिर पर केशरिया ध्वज अर्पण करे विजय होगी

कर्कः आप की दिनचर्या बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। शिव जी को आंकड़े के फूल की माला अर्पण करें। बल यश बढ़ेगा।

सिंहः व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। शिव पार्वती जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। विवाह कामना पूरी होगी।

कन्याः दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है। शिव जी को सूखे मेवे और गुड़ से बने नेवेद्यय अर्पण करें। विवाह बाधा दूर होगी।

तुलाः आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। शिव जी को नीले फूल की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

वृश्चिकः आज आकास्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्री को शिव मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक एवं एक घी का दीपक लगाएं। मुकदमे में विजय मिलेगी।

धनुः पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। शिव-पार्वती को इत्र और लाल वस्त्र अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

मकरः आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तैल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शिव जी को सूखे मेवे साथ में पांच तरह की मिठाई का नेवेध्यय लगाएं। साथ ही, कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें।

कुम्भः बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज शिवजी के मंदिर में पुरुष और स्त्री संबंधित वस्त्रों के साथ खारक भी अर्पण करें। लाभ होगा।

मीनः आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।आज शिव जी को लाल फूल चढ़ाएं। कामना पूरी होगी।
🌹-विशेष-यदि कोई भी व्यक्ति अपनी किसी भी समस्या के बारे समाधान चाहते हैं तो नीचे दिए नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य आर.एस.शर्मा ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News