DNN शिमला (रमेश वर्मा)
शिमला के एक निजी होटल में एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीडि़त लड़की की उमर 23 साल की बताई जा रही है। आरोपी व पीडि़त हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे है। पीडि़त लड़की कैथल हरियाणा की रहने वाली है, जबकि आरोपी लड़का पानीपत का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे नौकरी का झांसा देकर शिमला लाया था और रात को शिमला के एक होटल में रुकने के बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इस बात की पुष्टि एसपी शिमला ने की है।


















