नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी

Crime Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़ (श्वेता भारद्वाज)
10 मई नालागढ़ के एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा बेटे को नौकरी लगाने के नाम पर करीब 6 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश निवासी नालागढ ने शिकायत पत्र दिया है जिसमें आरोप लगाया गया कि यह व इसका परिवार कई वर्षों से रामशहर रोड दरगाह पर सजदा करने जाते है। वहां पर इनको सितंबर 21 को तीन लोग संजीव कुमार, देसराज व दर्शन सिहं इन्हें मिले। इन लोगों ने यह कह कर संजीव का परिचय कराया कि वह चण्डीगढ हाईकोर्ट में बतौर वकील है और इसके बहुत से बडे-बडे जजों के साथ सम्बन्ध
है और उठना बैठना है। इसने बहुत से लोगों को नौकरी दिलवाई है। यह आपके बेटे को भी नौकरी पर लगवा देगा लेकिन इसके लिए आपको कुछ पैसे देने होंगे। इन्होंने यह कह कर इनसे पैसे लिए कि जनवरी 2022 तक आपके बेटे को नौकरी हाई कोर्ट में बतौर कलर्क लगवा देंगे। इन लोगों ने इनसे करीब 6 लाख 18 हजार रुपए लिए और कहा कि जनवरी 2022 तक आपके बेटे को नौकरी लगवा देंगे, लेकिन इतना समय निकल जाने के बाद भी इन लोगों ने न तो बेटे को नौकरी दिलवाई और न ही ये लोग इनके पैसे वापिस कर रहे है। जब इनसे पैसे मांगे तो ये लोग कहने लगे कि जाओ जो करना है कर लो आपके पैसे वापिस नहीं करते। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News