नेहरू युवा केन्द्र द्वारा फिट इंडिया मैराथन आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

25 सितंबर। नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदविस पर आज यहां फिट इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस मैराथन को सुभाष चंद्र बोस पार्क से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन ठोडो मैदान तक आयोजित की गई।
पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ भारत समर्थ भारत की परिकल्पना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि यदि भारत का युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने मैराथन के प्रतिभागियों को बधाई दी तथा युवाओं से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय विख्यात चितंक और लेखक थे जिन्होंने अन्तोदय को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक लेखराज कौशिक, नेहरू युवा केन्द्र के रतीराम, ज्योति कश्यप, रवीन्द्र, कमल नेगी सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *