नेरवा में कार खाई में गिरी

Crime Himachal News

DNN शिमला 

जिला शिमला के नेरवा में हुए एक सड़क हादसे में सिरमौर के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा पांवटा साहिब-रोहडू सड़क मार्ग पर गुम्मा नाम स्थान पर पेश आया। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे 33 वर्षीय मनोज निवासी बड़भात कमरउ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार मीनस से नेरवा जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिा गया है। नेरवा पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

 

News Archives

Latest News